अंबेडकर प्रतिमा पर असामाजिकतत्वों ने कीचड़ पोता, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायगढ़। रायगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की शर्मनाक घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने इस कृत्य को संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबासाहेब के अपमान के रूप में कड़ा निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना असामाजिक तत्वों की गंदी मानसिकता का प्रमाण है और भाजपा सरकार की दलितों तथा संविधान के प्रतीकों की सुरक्षा में विफलता को दर्शाती है।

सिंहदेव ने कहा कि यह घटना उस विचारधारा का परिचायक है जो समता और न्याय के सिद्धांतों को कुचलने का प्रयास करती है। बाबासाहेब ने संविधान के माध्यम से देश को एकता और समानता का रास्ता दिखाया था, लेकिन वर्तमान सरकार के शासन में ऐसे घटनाक्रम बढ़ते जा रहे हैं, जो संविधान के मूल्यों पर हमला हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को तुरंत कड़ी सजा दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस घटना ने सामाजिक और राजनीतिक सरोकारों को झकझोर दिया है और देश में न्याय और समानता के महत्व को दोबारा उभारा है।

Exit mobile version