छत्तीसगढ़धमतरी

थाना परिसर में महिला का प्रसव, जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ


विश्वनाथ गुप्ता@धमतरी। जिले के भखारा थाना में एक ऐसी घटना हुई जो हैरान भी करती है और खुशी भी देती है। दरअसल तिल्दा की रहने वाली सोनाली पाल अपने मायके बांगोली गांव आई थी। सोनाली को 8 माह सेे ज्यादा का गर्भ था। सफर के दौरान सोनाली ने भखारा थाना के सामने एक होटल में नाश्ता किया। नाश्ते के बाद पानी पीने के लिए वो भखारा थाना के अंदर लगे वाटर फिल्टर तक गई। तब सोनाली को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। थाना का स्टाफ भी अलर्ट हो गया और फौरन ही एम्बुलेंस बुलाने के लिए फोन किया गया। लेकिन एम्बुलेंस के आने से पहले ही थाना परिसर में ही सोनाली का प्रसव हो गया। इसके कुछ देर बाद एम्बुलेंस भी आ गया और जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में पता चला कि अचानक डिलीवरी होने के बावजूद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। दोनों की सलामती की खबर मिली तब पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

बाइट- मेंंघा टेमभुरकर, asp

Related Articles

Back to top button