छत्तीसगढ़
NDRF ने एक दिवसीय SDRF टीम को आयोजित डेमो का किया प्रदर्शन, विपरीत परिस्थितियों में लड़ने के लिए यह खास ट्रेनिंग

अनिल गुप्ता@भिलाई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के द्वारा आज सुबह NDRF की टीम ने दुर्ग जिले में तैनात SDRF की टीम को एक दिवसीय आयोजित डेमो का प्रदर्शन किया । जिसमें विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू का डेमो दिया गया। आपात स्थिति में किस तरह लोगों का रेस्क्यू करना है उसकी जानकारी दी गई। किसी भी विपरीत परिस्थितियों में लड़ने के लिए यह खास ट्रेनिंग दी गई।
भविष्य में शहर में किसी भी प्रकार की जान व माल की हानि को होने से रोका जा सके।आज यह ट्रेनिंग शिवनाथ नदी के किनारे आयोजित की गई थी ।जहां नगर सेना के जवानों को खास तरीके की ट्रेनिंग देकर उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार किया गया।
जहां दुर्ग अग्निशमन सेवा एवं आपातकालीन सेवा के जवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।





![Government scheme changes fortunes: Goat-rearing business established with the help of 50,000 [rupees]](https://khabar36.com/wp-content/uploads/2026/11/image-2026-11-20T180922.971-220x150.jpg)