सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur: 45 बोरी धान जब्त, खैरबार खरीदी केंद्र में खपाने की कर रहा था कोशिश, प्रशासन ने रंगे हाथों पकड़ा, औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे एसडीएम

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। एसडीएम अम्बिकापुर प्रदीप साहु द्वारा बुधवार को अम्बिकापुर के खैरबार धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण में फिर एक बिचौलिए के द्वारा धान को खपाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया और मौके से 45 बोरी धान जब्त किया गया।

एसडीएम साहू ने बताया कि खैरबार धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान खैरवार से कृषक विश्वनाथ के खाते एक अन्य व्यक्ति पिन्टू के द्वारा  अवैध तरीके से धान बेचने का प्रयास किया जा रहा था।  पूरी तरह से पूछ ताछ करने पर  पिन्टू ने बताया कि वह कृषक विश्वनाथ के खाते में 45 बोरी धान बेचने आया था।  इस पर सभी में 45 बोरा धान जब्त किया गया।

ज्ञातव्य है कि मंगलवार को ही इस उपार्जन केंद्र  से एसडीएम द्वारा  124 बोरी धान जब्त किया गया  है तथा यहा के सहायक  समिति  सेवक को निलंबित भी कर दिया गया है।  इस दौरान नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button