पहलगाम हमले के बाद गुजरात में रह रहे 550 बांग्लादेशियों को लिया हिरासत में, अफसर कर रहे पूछताछ

सूरत। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गुजरात पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे शरणार्थियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

शनिवार को अहमदाबाद और सूरत में चलाए गए अभियान में 550 से ज़्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी लोग फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस और कई एजेंसियों ने मिलकर सूरत में छापा मारा। वहां 100 से ज़्यादा बांग्लादेशी पकड़े गए। इसके बाद अहमदाबाद में भी देर रात 3 बजे से ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 450 और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बड़ी एजेंसियां शामिल

इस अभियान में SOG, क्राइम ब्रांच, AHTU, PCB और लोकल पुलिस की टीमें शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि ये सभी लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे थे।

SOG के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि सभी आरोपी अवैध घुसपैठिए हैं, और इनसे पूछताछ चल रही है। जांच के बाद इन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। क्राइम ब्रांच के अधिकारी शरद सिंघल ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया। अब तक दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और 77 लोगों को वापस भेजा जा चुका है।

Exit mobile version