ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

BRICS की कमान भारत के हाथ, CM साय बोले- ग्लोबल साउथ की आवाज होगी मजबूत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक विश्वसनीय और प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है। वर्ष 2026 में भारत को BRICS की अध्यक्षता मिलना और 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर है। भारत अब केवल अपने राष्ट्रीय हितों को मजबूती से आगे नहीं बढ़ा रहा, बल्कि विकासशील देशों और ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी तरीके से उठा रहा है।

सहयोग, नवाचार और सतत विकास पर जोर

साय ने कहा कि ‘Building Resilience, Innovation, Cooperation, and Sustainability’ की थीम के साथ भारत की BRICS अध्यक्षता वैश्विक सहयोग, नवाचार और सतत विकास को नई दिशा देने का अवसर है। भारत का प्रयास दुनिया को साथ लेकर चलने और साझा विकास के नए रास्ते तैयार करने का रहा है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमेशा स्पष्ट और दृढ़ रुख अपनाया है। वहीं डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय समावेशन और तकनीक के जरिए आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का भारतीय मॉडल दुनिया के लिए उदाहरण बन रहा है।

छत्तीसगढ़ को भी मिलेंगे नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका से राज्यों के लिए निवेश, तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ भी विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भारत का नेतृत्व वैश्विक सहयोग को मजबूत करेगा, ग्लोबल साउथ की आवाज को और प्रभावी बनाएगा तथा साझा समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा।

Related Articles

Back to top button