छत्तीसगढ़राजनांदगांव

पहले चरण की 20 सीटों पर वो​टिंग जारी, राजनांदगांव में सुबह 9 बजे तक 6.43 प्रतिशत मतदान

राजनांदगांव। जिले में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। एक घंटे में सुबह 9 तक 6.43 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बीजापुर जिले में 9 बजे तक 4.5% मतदान हो गया है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वो​टिंग जारी है। 10 सीटों पर सुबह 7 से 3 और बाकी की 10 पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। राजनांदगाव विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए सबसे बड़ी रणभूमि है। यहां प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह है। वहीँ कांग्रेस पार्टी से गिरीश देवांगन पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे है।

Related Articles

Back to top button