छत्तीसगढ़क्राईम

चाकू की नोक पर बदमाशों ने डकैती की घटना को दिया अंजाम, चाकू की नोक पर जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ

गोपाल शर्मा@जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चाकू की नोक पर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। डेढ़ लाख नगद और साढ़े 8 लाख के जेवरात  पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक देर रात शिक्षक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आधी रात में 4 से 5 की संख्या में बदमाश शिक्षक के घर पहुंचे और मां को बंधक बना लिया। बुजुर्ग से मारपीट किया।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी। दूसरे कमरे में सोए बेटे के कमरे को बंद कर दिया था। पीछे साइड से घर के भीतर बदमाश घुसे थे। दरवाजों को तोड़कर 4-5 बदमाश भीतर पहुंचे थे। अकलतरा के वार्ड 5 की घटना है।

Related Articles

Back to top button