Uncategorized

Congress ने कहा- मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ वासियों को चिटफंड का पैसा दिलाया वापस

रायपुर। (Congress) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार वो दौर चला गया है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह चिटफंड कंपनियों का फीता काट-काट के छत्तीसगढ़िया जनता के खून पसीने की गाढ़ी कमायी को डुबोया करते थे। प्रदेश में अति का अंत हुआ और राज्य की जनता को न्याय कांग्रेस सरकार आयी।

(Congress)  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को राजनांदगांव जिले के चिटफंड निवेशकों को राशि ट्रांसफर करेंगे। जो राशि गरीबो और माध्यम वर्गीय जनता की है,जिसे रमन राज में लूटा गया था।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख 95 हजार रूपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Congress ने कहा- काले कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने करवाया 16.5 लाख किसानों का हस्ताक्षर

(Congress) कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हो पाया है, की भाजपा शासन के समय प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालो से वापस जनता को उनके हक की राशि दिलवाई जा रही है सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुशासन के कारण जहाँ प्रत्येक नागरिक के साथ न्याय किया जा रहा है। भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति बेहद ख़राब थी, किसान किसानी छोड़ रहे थे, लेकिन जब प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आई,दस घंटे के भीतर किसानों कर्ज माफ़ हुआ।

Chhattisgarh: विधानसभा अध्यक्ष ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कही ये बात

कर्ज माफ़ी के बाद किसानों का धान समर्थन मूल्य के साथ 2500 से रूपये में ख़रीदा। लेकिन यह केंद्र की किसान विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार को नागवारा गुजरा और समर्थन मूल्य के साथ खरीदने में अडंगा लगा दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी न्याय योजना लाकर मोदी सरकार को करारा जवाब दिया और किसानों को उनकी मेहनत का हक देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button