Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कांकेर (उत्तर बस्तर)

Congress पार्षद ने महिला पर किया जानलेवा हमला, इसको बात को लेकर हुआ विवाद…पढ़िए पूरी खबर

प्रसेनजीत साहा@कांकेर। (Congress) जिले के नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नंब 13 से कांग्रेस के पार्षद  ने वार्ड की ही एक महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे लेकर  नाराजगी दिखाई दे रही है। पार्षद कमलभान चौधरी के द्वारा जमीन विवाद में पंचू बाई नामक महिला के सिर पर हसिए व डंडे से वार कर घायल कर दिया।

(Congress) घायल महिला अपने पति बिंदु चौधरी के साथ पुलिस सहायता केंद्र खोंगापानी में जाकर शिकायत की । वही पार्षद की पत्नी किरण चौधरी ने भी बिंदु चौधरी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर मामला दर्ज कर लिया।

(Congress) घायल महिला के सिर में टांके लगे हैं और उसका इलाज मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

BJP प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह ने दाखिल किया नामांकन, पढ़िए पूरी खबर

पीड़ित महिला के पति ने पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सर में चोट लगने के बाद भी पुलिस ने काउंटर मामला बनाया। वही पुलिस की कार्यवाही को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कई लोगों के साथ पुलिस सहायता केंद्र खोंगापानी गए। वहां मौजूद झगराखांड के थाना प्रभारी विजय सिंह से चर्चा की। जिस पर उन्हें बताया गया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पार्षद और उसकी पत्नी को गिरफ्तार भी किया गया है। इधर भाजपा ने गिरफ्तार करने और मुचलके पर छोड़ दिये जाने पर सवाल खड़े किए।

Related Articles

Back to top button