ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

18 नवंबर को साय कैबिनेट की बैठक: 14 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, तैयारियों पर होगी चर्चा

CM हाउस में सुबह 11:30 बजे जुटेंगे मंत्री; विभागीय प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी लिए जा सकते हैं फैसले

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। राजधानी के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) में सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों सहित प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होना प्रस्तावित है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में सत्र की तैयारियों, संभावित विधायी कार्यों और सदन में पेश किए जाने वाले विषयों पर विचार-विमर्श हो सकता है। सरकार सत्र के दौरान किन महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रस्तावों को सदन में लाएगी, इस पर भी चर्चा की संभावना है।

विभागीय प्रस्तावों पर भी हो सकता है फैसला

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से तैयार प्रस्तावों को रखा जा सकता है। इनमें प्रशासनिक मामलों के साथ जनहित से जुड़े विषय भी शामिल रहेंगे। मंत्रिपरिषद इन प्रस्तावों पर विचार कर महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले ले सकती है।

मंत्रियों की बैठक पर रहेगी नजर

18 नवंबर की बैठक में होने वाले फैसलों पर विभागों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर रहेगी। हालांकि, बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सामने नहीं आया है। अलग-अलग विभागों के प्रस्तावों और सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर चर्चा के विषय तय होंगे।

Related Articles

Back to top button