ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के 12 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी में नौकरी पाने का मौका है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सुकमा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

इस भर्ती के तहत कुल 12 पदों पर पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कार्यकर्ता के 7 और सहायिका के 5 पद

यह भर्ती एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7 पद और आंगनबाड़ी सहायिका के 5 पद शामिल हैं।

कार्यकर्ता के पद पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा और उरसांगल-2, गोंदपल्ली के मंडीमरका-02 और 03, कोण्डासांवली-01, मेड़वाही-3 और तारलागुड़ा के बैनपल्ली केंद्र के लिए हैं। वहीं, सहायिका के पद पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा और टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर-2 और ताड़मेटला-02 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल पर जाना होगा। वहां CG Anganwadi Vacancy 2026 के आवेदन लिंक के जरिए फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करने के साथ जरूरी दस्तावेज और फोटो संबंधी विवरण पोर्टल के निर्देशानुसार अपलोड करना होगा।

फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी जांचना जरूरी है। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन संख्या या प्रिंट सुरक्षित रखना होगा। इच्छुक महिलाएं 8 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। भर्ती की पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में देखना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button