सोना 1.61 लाख के पार, एक हफ्ते में 8,257 महंगा: चांदी भी 2.47 लाख किलो पहुंची; दिसंबर तक और तेजी के आसार

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 8,257 बढ़कर 1,60,620 पहुंच गया।
पिछले सप्ताह 14 अगस्त को यह ₹1,52,363 था। वहीं चांदी की कीमत भी ₹12,788 बढ़कर ₹2,46,630 प्रति किलो हो गई। पिछले सप्ताह इसका भाव करीब ₹2.34 लाख प्रति किलो था।
22 अगस्त को 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,128, 18 कैरेट का 1,20,465 और 14 कैरेट का 93,963 प्रति 10 ग्राम रहा। बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली और जयपुर में 1,63,240, मुंबई और कोलकाता में 1,63,090, जबकि रायपुर में 1,63,090 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
इस साल सोना 28 हजार से ज्यादा महंगा
2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब 27,425 की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना ₹1,33,195 था, जो 22 अगस्त को ₹1,60,620 पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2,30,420 से बढ़कर ₹2,46,630 प्रति किलो हो गई।
इस साल 29 जनवरी को सोने ने ₹1,76,000 और चांदी ने ₹3,86,000 प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। इसके बाद दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा।
दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख तक
कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। उनके अनुमान के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
गहने खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित गोल्ड ही खरीदें। खरीदारी से पहले IBJA जैसे स्रोतों से कीमत क्रॉस चेक करें और ज्वेलर से मेकिंग चार्ज का पूरा ब्रेकअप जरूर मांगें। चांदी की शुद्धता के लिए भी हॉलमार्क और प्रमाणित बिल लेना बेहतर है।





