कांस-2026 में भारतीय सिनेमा का जलवा, सेक्स वर्कर्स पर बनी फिल्म भी होगी प्रदर्शित

मुंबई। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो गई है।
12 से 23 मई तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में इस बार भारतीय सिनेमा और सितारों की खास मौजूदगी देखने को मिलेगी। रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट, एश्वर्य रॉय, मौनी, अदिति राव हैदरी और तारा सुतारिया समेत कई भारतीय कलाकार पहुंचेंगे।
इस बार इंडो-अमेरिकन फिल्म “बॉम्बे स्टोरीज” खास चर्चा में है। निर्देशक राहत शाह काजमी की यह फिल्म 1930 के दशक की बॉम्बे में रहने वाली सेक्स वर्कर्स की जिंदगी पर आधारित है।
इसके अलावा मलयाली फिल्म “अम्मा अरियन”, पंजाबी फिल्म “चारदीकला” और गुजराती फिल्म “लालोः कृष्णा सदा सहायते” की भी स्क्रीनिंग होगी।
भारतीय फिल्ममेकर पायल कपाड़िया इस बार कांस की क्रिटिक्स वीक ज्यूरी का हिस्सा बनी हैं। वहीं आशुतोष गोवारिकर भारत के ऑफिशियल डेलिगेट के रूप में शामिल होंगे।
कांस का रेड कार्पेट अपनी सख्त नियमावली के लिए भी मशहूर है। करीब 2 किलोमीटर लंबे रेड कार्पेट को दिन में तीन बार बदला जाता है।
यहां फ्लैट चप्पल पहनकर आने वाली महिला सेलेब्स की एंट्री रोकी जा सकती है। हैंडबैग और सेल्फी लेना भी प्रतिबंधित है। पैपराजी के लिए भी ब्लैक टक्सीडो सूट अनिवार्य है।
1939 में शुरू हुआ यह फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में गिना जाता है। भारत की पहली फिल्म “नीचा नगर” ने यहां पाम डिओर अवॉर्ड जीता था, जो आज भी भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाती है।



