StateNewsखेलदेश - विदेश

CSK ने मुंबई को 8 विकेट से हराया: कार्तिक शर्मा की पहली IPL फिफ्टी, नूर अहमद का ‘नो-लुक’ सेलिब्रेशन चर्चा में

दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने IPL करियर की पहली फिफ्टी लगाई और टीम को जीत दिलाई।

कार्तिक शर्मा ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अगले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। उनकी पारी मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रही।

मैच में कई दिलचस्प मोमेंट्स भी देखने को मिले। मुंबई की पारी के दौरान नूर अहमद ने रायन रिकेल्टन को आउट करने के बाद अनोखा ‘नो-लुक’ सेलिब्रेशन किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने आंखों पर हाथ रखकर जश्न मनाया।

वहीं चेन्नई के लिए IPL डेब्यू कर रहे रामकृष्ण घोष ने शानदार लो-कैच पकड़कर सभी का ध्यान खींचा। दूसरी ओर अंशुल कंबोज रनआउट का आसान मौका चूक गए, जिससे रिकेल्टन को जीवनदान मिला।

चेन्नई की पारी में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर संजू सैमसन का स्लिप में कैच छूट गया, लेकिन उसी ओवर की आखिरी गेंद पर वे विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। सैमसन कैच ड्रॉप के बाद सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके।

मुंबई के नमन धीर को भी जीवनदान मिला, जब शिवम दुबे ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। नमन ने इसका फायदा उठाते हुए अर्धशतक जमाया।

इस जीत के साथ चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ पिछले 7 मुकाबलों में अपनी छठी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति हासिल कर ली।

Related Articles

Back to top button