StateNewsदेश - विदेश

एअर इंडिया की चेन्नई फ्लाइट में जलने की बदबू, विमान वापस मुंबई लौटा; दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा

दिल्ली। एअर इंडिया की मुंबई से चेन्नई जा रही फ्लाइट AI639 में उड़ान के दौरान केबिन में जलने जैसी बदबू आने लगी। यह घटना शुक्रवार को हुई। बदबू महसूस होते ही क्रू मेंबर्स ने सावधानी बरतते हुए विमान को तुरंत मुंबई एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया। एयरलाइन प्रवक्ता के अनुसार, विमान सुरक्षित लैंड कर गया और यात्रियों को नया एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराया गया। यात्रियों को ग्राउंड स्टाफ ने हर जरूरी सुविधा दी।

एक और फ्लाइट में सुरक्षा अलर्ट

एअर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद विमान की जांच की गई। हालांकि, प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि यह फ्लाइट कहां से कहां जा रही थी। जांच के बाद विमान को अगली उड़ान के लिए रवाना किया गया।

दिल्ली-जम्मू फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण लौटी

दिल्ली से जम्मू जा रही एयरबस A320 फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के कुछ देर बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया। फ्लाइट को सुबह 10:40 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 11:04 बजे रवाना हुई थी। यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट में यात्री ने गाली दी, सुरक्षा को सौंपा गया

शनिवार को दिल्ली से अमृतसर जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने बीच उड़ान में दूसरे यात्री से गाली-गलौज की, जिससे विमान में हंगामा मच गया। क्रू मेंबर की शिकायत पर आरोपी यात्री को लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया।

AISATS के 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा

एअर इंडिया ने ग्राउंड हैंडलिंग यूनिट AISATS के चार कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है। इन कर्मचारियों का पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो अहमदाबाद विमान हादसे के आठ दिन बाद का है। एअर इंडिया ने इसे कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ बताया और अनुशासनात्मक कार्रवाई की पुष्टि की।

Related Articles

Back to top button