पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने पद्मश्री सम्मानित कवि और हास्य कलाकार डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री आज उनके निवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने डॉ. दुबे के परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र दुबे का साहित्य और हास्य के क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और पद्मश्री जैसे उच्च सम्मान से राज्य का गौरव बढ़ाया।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने डॉ. दुबे के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार ने उनके योगदान को नमन करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है। डॉ. दुबे की स्मृति सदा छत्तीसगढ़वासियों के दिलों में जीवित रहेगी।