ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया शराब घोटाले में गिरफ्तार

रायपुर। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने उसे गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे रांची लाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सिंघानिया की महत्वपूर्ण भूमिका मई 2022 में लागू की गई नई शराब नीति में रही थी, जिसे झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ मॉडल पर तैयार किया था। उस वक्त सिंघानिया की कंपनी ने खुदरा शराब दुकानों के लिए मैनपॉवर आपूर्ति का ठेका हासिल किया था। मगर बाद में विवादों और अनियमितताओं के चलते उसकी प्लेसमेंट एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

ACB की टीम लंबे समय से सिद्धार्थ सिंघानिया से पूछताछ करना चाह रही थी, लेकिन वह समन के बावजूद पेश नहीं हुआ। इसके बाद ACB ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया और छत्तीसगढ़ जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह झारखंड शराब घोटाले में सातवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, वित्त सह अभियान सुधीर कुमार, और प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर रांची के बिरसा मुंडा जेल भेजा गया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ACB की टीम घोटाले की वित्तीय गड़बड़ी और साजिश के नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button