StateNews

आंधी-बारिश और गर्मी का कहर: महाराष्ट्र-झारखंड में 7 की मौत, 11 राज्यों में अलर्ट

दिल्ली। सोमवार को मौसम की मार ने महाराष्ट्र और झारखंड में जानलेवा रूप ले लिया। महाराष्ट्र में 2 और झारखंड में 5 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई।

मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, एमपी, यूपी सहित 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।
बेंगलुरु में लगातार दूसरे दिन यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को हुई 10 सेमी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। BTM लेआउट में पानी भरे अपार्टमेंट में करंट लगने से एक 12 साल के बच्चे और 63 साल के बुजुर्ग की मौत हुई, जबकि व्हाइटफील्ड में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हुई।

गर्मी का प्रकोप: यूपी-बांदा देश में सबसे गर्म

उधर, देश के कुछ हिस्सों में गर्मी चरम पर है। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म रहा, जबकि एमपी के खजुराहो में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में भी हीटवेव की चेतावनी दी गई है।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अगले दो-तीन दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। कई तटीय राज्यों में मौसम विभाग ने तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है।

अगले दो दिन: कहां कैसा रहेगा मौसम?

  • 21 मई को कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार, असम, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और यूपी में तेज बारिश का अनुमान है।
  • 22 मई को महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश सहित 23 राज्यों में बारिश होगी, जबकि राजस्थान में हीटवेव और धूल भरी आंधी चल सकती है।

राज्यों की स्थिति एक नजर में

  • राजस्थान: उदयपुर में तेज हवा और बारिश से नाव पलटी, सभी 35 यात्री सुरक्षित।
  • एमपी: भोपाल-इंदौर सहित 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट।
  • बिहार: 27 जिलों में भारी बारिश, ओले गिरे, बिजली गिरने की चेतावनी।
  • हरियाणा: हीटवेव का यलो अलर्ट, फतेहाबाद में स्कूलों के समय बदले।
  • झारखंड: 23 मई तक आंधी-तूफान का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
  • पंजाब: 2 दिन शुष्क मौसम, 23 मई को तेज हवाओं और बारिश की संभावना।

Related Articles

Back to top button