Chhattisgarh

सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

दुर्ग। जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यशाला में प्राप्त जानकारी को अपने गांवों में लागू करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि गांवों में सामाजिक समानता और आपसी तालमेल से समृद्धि लाई जा सकती है। इसके लिए पंचायत के नियमों का अध्ययन करें और गांव के सभी व्यक्तियों का सम्मान करें। उपमुख्यमंत्री ने गांवों में गौशाला और जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने पशुपालन के लिए गवचर भूमि में हरा चारा उगाने की बात भी की और इसके लिए 6 एकड़ भूमि चिन्हित करने का सुझाव दिया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अभ्युदय संस्थान में पारंपरिक कृषि विधियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की सराहना की और सभी को इनका अवलोकन करने का अवसर दिया। कार्यशाला के दौरान, दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, और बालोद जिलों के पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अभ्युदय संस्थान के प्रमुख संकेत ठाकुर ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button