महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त सीएम साय ने की जारी

रायपुर। महतारी वंदन सम्मेलन में प्रदेश की महिलाओं को 13वीं किश्त जारी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की थी, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते हैं।
इस योजना का लाभ करीब 70 लाख महिलाएं उठा रही हैं। महतारी वंदन योजना ने लाखों महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता दी है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और अधिकारों को भी मजबूत किया है। यह योजना अब एक आंदोलन का रूप ले चुकी है, जिससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि घर-परिवार में भी समान अधिकार और निर्णय लेने में सक्षम हो रही हैं।
महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी: मंत्री रजवाड़े
’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया गया। आज महिला मड़ई का अंतिम दिन है। इस अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। मंत्री राजवाड़े ने नवविवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि आने वाले समय में महतारी वंदन योजना में नई हितग्राही जुड़ेंगी। नवविवाहित और छुटी हुई महिलाएं को नई हितग्राही बनेंगी।