छत्तीसगढ़

मुंगेली के कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा : लोहा निर्माण की चिमनी गिरी, आधा दर्जन मजदूर मलबे में दबे

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ है। लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक मजदूर को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है, और दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।।

Related Articles

Back to top button