
चूड़ामणि उपाध्याय@सक्ती। जिले के धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था बिगड़ने लगी है। खरीदी केंद्रों में उठाव न होने और बारदाने में कमी के कारण खरीदी प्रभारी आवक नहीं ले पा रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि अब टोकन कटना भी बंद हो गया है। इनका कहना है कि हमारे पास ना तो खाली बारदाना है और ना ही, खाली जगह है। पूरा खरीदी केंद्र धान की बोरियों से पटा पड़ा है। जिससे धान की खरीदी नहीं हो पा रही है। इससे किसानों की परेशानियां बढ़ गई है। वहीं खरीदी केंद्रों में किसानं का टोकन भी नहीं कट रहा है..साथ ही मौसम के बिगड़ते मिजाज का असर भी धान बेचने वाले किसानों पर पड़ रहा है।
खरीदी प्रभारी ने टोकन काटना किया बंद
सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले डभरा सकराली सहित अन्य धान खरीदी केद्रों में जहां पर उठाव नहीं होने और बारदाने की कमी के कारण खरीदी प्रभारी ने टोकन काटना बंद कर दिया है। जब किसानों ने टोकन काटने के लिए कहा तो खरीदी केंद्रों द्वारा टोकन नहीं काटने की बात कही गई। इधर मौसम का मिजाज भी कुछ बिगडा हुआ है। जिससे किसानो की परेशानी बढ़ी हुई है। अब एसे हालात मे, शासन प्रशासन क्या व्यवस्था बनाती है ए देखने वाली बात होगी !