नीट पेपर लीक मामले में 3 और गिरफ्तारी, सभी सॉल्वर गैंग का रह चुके हिस्सा, मेडिकल की भी करते थे पढ़ाई

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार जो कि भरतपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल का छात्र हैं। ये दोनों सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे। इसके अलावा तीसरा शशि कुमार पासवान है। ये भी नीट पेपर लीक मामले का सरगना है।
शशि पासवान पंकज का है साथी
शशि कुमार पासवान पहले गिरफ्तार हुए पंकज उर्फ आदित्य का साथी है। इसने हजारीबाग से एक बक्से से पेपर चुराया था। इसमें उसकी मदद भी की थी। ये सभी हजारीबाग में पेपर सॉल्व करने के लिए एग्जाम के दिन 5 मई को सुबह मौजूद थे।
रांची रिम्स और पटना एम्स से भी हुई गिरफ्तारी
इससे पहले सीबीआई ने रांची रिम्स मेडिकल कॉलेज से सुरभि कुमारी नाम की छात्रा और सुरेंद्र नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। इनसे पहले पटना एम्स के 4 मेडिकल छात्रों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सब पेपर सॉल्वर गैंग का हिस्सा थे।