
बीजापुर।- जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली प्रतिबंधित माओवादी संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप मे कार्य करते थे। दोनों के पास से सुरक्षाबलों ने विस्फोट सामाग्री को जब्त किया है। कोबरा 210 व थाना बासागुडा ने मिलकर संयुक्त कार्यवाही की है।