
नितिन@रायगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। जो आज दोपहर रायगढ़ सीमा पर पहुंचेगी। सीमावर्ती ग्राम रेगाल पाली में बड़ी जनसभा को राहुल गांधी को संबोधित करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की सभा सुबह 9 बजे के आसपास पड़ोसी राज्य उड़ीसा से छत्तीसगढ़ प्रवेश करेगी। जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली जाएंगे। 11 तारीख को रायगढ़ रोड शो के बाद पुनः रायगढ़ से पद यात्रा शुरू होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गजब उत्साह है।





