छत्तीसगढ़जिलेबलरामपुर

छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, छुट्‌टी के बाद सहेलियों के साथ घर लौट रही थी नाबालिग

आनंद मिश्रा@बलरामपुर। जिले में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल से छुट्‌टी के दौरान जबरदस्ती अपने साथ ले गया। फिर खेत में घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना रघुनाथनगर में परिजनो द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि मेरे बेटी स्कुल से छुट्‌टी के दौरान अपनी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंच जाता है। उसकी दोनों सहेलियों को भगा देता है। फिर उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती तरीके से अरहर की खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता है। प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button