छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर सियासत, मुख्यमंत्री ने बीजेपी के ऊपर लगाया षड्यंत्र का आरोप, बोले-71 आदिवासियों की 4 दिन पहले मौत का सफेद झूठ, क्या दिमाग में कोई प्लानिंग है?

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के ऊपर षड्यंत्र का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान को लेकर के कहा 71 आदिवासियों की 4 दिन पहले मौत का सफेद झूठ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोला है। क्या दिमाग में कोई प्लानिंग है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर बयान जारी कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को घेरा है.

जानिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षने क्या कहा था

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही थे। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने एक बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा, यहां हमारे 71 आदिवासी भाई मारे गए और भूपेश बघेल जी केरल में राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे। देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से नड्डा का वीडियो साझा करते हुए लिखा, झूठ बोले..बार-बार झूठ बोलो..जोर-जोर से बोलो। बस्तर से सरगुजा तक मेरे सभी आदिवासी भाई सुखी रहें, प्रसन्न रहें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं कि कहां 71 आदिवासियों की दो पहले मौत हुई है। आदिवासियों का बुरा सोचने वालों को ईश्वर सद्बुद्धि दे।

Related Articles

Back to top button