छत्तीसगढ़
Chhattisgarh में वन विभाग में बड़ी संख्या में सर्जरी, 50 IFS अधिकारियों का तबादला, कोरबा कलेक्टर से विवाद के बाद चर्चा में आई शमा फारूकी का भी ट्रांसफर

रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग में बड़ी संख्या में तबादला किया गया है। आदेश जारी करते हुए 50 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कोरबा कलेक्टर रानू साहू से विवाद के बाद चर्चा में आई शमा फारूकी का कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नया रायपुर तबादला किया गया है।
इसमें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(APCCF) से लेकर उप वन संरक्षक तक शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में यह सबसे बड़ा तबादला बताया जा रहा है। वन विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर ने सोमवार को तबादलों का आदेश जारी किया।



