धमतरी
Dhamtari: 3 निकायों में उपचुनाव के लिए आज मतदान, जानिए क्यों कुरुद में भाजपाइयों ने मचाया हंगामा

संदेश गुप्ता @धमतरी। (Dhamtari) जिले के 3 निकायों में उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। , कुरुद, मगरलोड और आमदी नहर पंचायत के 3 वार्डो में पार्षद के लिए मतदान जारी है। सभी जगहों पर सुबह से ही मतदान के लिए कतार दिखी, आमदी और मगरलोड में तो मतदान शांतिपूर्ण चला। लेकिन कुरुद में विवाद की स्थिति बन गई।
जब धमतरी (Dhamtari)जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी अपने शासकीय वाहन में फॉलो वाहन के साथ मतदान केंद्र तक चली गईं। इसके बाद वहां भाजपाइयों ने जमकर हंगामा मचाया और रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत भी कर दी, भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेता सरकारी वाहनों से मतदाताओं को ढो रहे हैं।

फिर भी कोई कार्रवाई नही हो रही है भाजपा ने इस मामले की शिकायत भारत निर्वाचन आयोग तक करने की बात कही है वहीं कांग्रेस ने सभी आरोपो को बेबुनियाद बताया है।