Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
गरियाबंद

Gariyaband: कलेक्टर एवं एसपी पहुंचे ओडिशा सीमा, अवैध धान परिवहन को रोकने चेक पोस्ट का निरीक्षण, सीमावर्ती इलाकों से धान की परिवहन पर लगेगी रोक, अब 18 चेकपोस्ट बनेंगे

रवि तिवारी@देवभोग। (Gariyaband) कलेक्टर  निलेश क्षीरसागर एवं एसपी श्रीमती पारुल माथुर ने आज देवभोग विकासखंड अंतर्गत उड़ीसा सीमा से लगे विभिन्न चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी के पूर्व की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर  निलेश क्षीरसागर ने एवं पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने  राज्य की सीमाओं से लगे जिले कालाहांडी, नवरंगपुर, नुआपाड़ा से सटे चेक पोस्ट खुटगाव, खोकसरा,झिरिपानी, केंदूबंद चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण कर तैनात कर्मियों से जानकारी ली।  कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश किया कि किसी भी स्थिति में सीमावर्ती इलाकों से राज्य में धान की आवक नहीं होनी चाहिए।

Chhattisgarh: प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को मिला नया प्रभार, जानिए किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

(Gariyaband) उन्होंने राजस्व, पुलिस, मंडी, खाद्य विभाग की टीम को  रोस्टर बनाकर 24 घंटे चेक पोस्ट में तैनात करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही अब 24 घंटे पेट्रोलिंग टीम भी निरीक्षण करेगी। परिस्थितियों को देखते हुए 13 चेकपोस्ट के स्थान पर अब 18 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। 

Chhattisgarh: झीरम आयोग की रिपोर्ट पर राज्यपाल का बयान, बोली- कोई पोस्टमेन तो नहीं, जो यहां से रिपोर्ट लेकर वहां पहुंचा दूं,

(Gariyaband) अधिकारियों द्वारा ऐसे 5 पगडंडियों का भी मुआयना किया गया जहां से अवैध धान आने की संभावना है। कलेक्टर एवं एसपी ने ऐसे रास्तों में भी सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट में तैनात कर्मियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए  कहा कि उन्हें आवश्यक सुविधाएं दी जाएगी जिससे वे तन्मयता से  निगरानी करें। निरीक्षण के पश्चात  उनके द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

फूड पार्क की तैयारियों का जायजा लिया

आज निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिले में स्थापित होने वाले प्रदेश के पहले फूड पार्क की तैयारियों का जायजा भी लिया और सक्रिय महिला समूह के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने विश्वास दिलाया के उनके कार्य और सक्रियता को देखते हुए यह फूड पार्क स्थापित किया जा रहा है ।इस दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे धान निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी श्री चंद्रेश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी सूरज साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button