Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मध्यप्रदेश

Corona Vaccination: एक दिन में टूटे वैक्सीनेशन के सारे रिकॉर्ड, महाअभियान के पहले दिन 23 लाख लोगों ने कराया टीकाकरण

भोपाल। (Corona Vaccination) मध्यप्रदेश में आज सभी जिलों में एक साथ टीकाकरण महाअभियान-2 का पहला दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। मध्यप्रदेश ने आज 23 लाख वैक्सीन लगाकर एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीनेशन का अपना ही रिकार्ड ब्रेक कर दिया। (Corona Vaccination) जून माह की 21 तारीक को टीकाकरण महाअभियान-1 में प्रदेश में 18 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाए गए थे।

(Corona Vaccination) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाहर चौक भोपाल स्थित जैन मंदिर में बनाए गए केन्द्र में टीकाकरण महाअभियान-2 का शुभारंभ किया और आमजन से वैक्सीन लगवाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आमजन को वैक्सीन के लिये प्रेरित कर शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री के लगातार प्रयासों और प्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल को अपना कर टीकाकरण महाअभियान-2 को अपार सफलता मिली। महाअभियान के पहले दिन वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य से अधिक सफलता अर्जित हुई। एक दिन में 23 लाख लोगों ने वैक्सीन लगाकर देश में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Related Articles

Back to top button