Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिलासपुर

Bilaspur: अचानकमार टाइगर रिजर्व हुआ बंद, जानिए इसके पीछे की वजह

बिलासपुर। (Bilaspur) जिला प्रशासन ने अचानकमार टाइगर रिज़र्व को बंद कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों और होली के मद्देनजर अचानकमार टाइगर रिजर्व 28 और 29 मार्च को बंद रहेगा। बता दें कि 28 को होलीका दहन किया जाएगा। वहीं दूसरे दिन 29 मार्च को होली मनाई जाएगी।

(Bilaspur) गौरतलब है कि संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो चुकी है। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बढ़ते संक्रमण के बीच प्रशासन भी सख्त हो गई है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है।

(Bilaspur) कोरोना के कारण राजधानी रायपुर में नई गाइडलाइन जारी हुआ है। जिसके तहत होली मिलन सहित सभी सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे, साथ ही सभी पर्यटन स्थलों में आम जनता का प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, संस्कृति खेलकूद समारोह पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button