Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

Arrest: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 महिला और 2 पुरूष गिरफ्तार, कार से बरामद हुआ 25 किलो गांजा

बिपत सारथी@गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। (Arrest) पुलिस गांजा तस्करों पर लगातार नकेल कसते दिखाई दे रही है। यहां कुछ दिन पहले ही 200 किलो गांजा सहित एक कार को ज़ब्त किया था। वही अब पुलिस टीम ने 25 किलो  गांजा सहित एक वैगनार कार को ज़ब्त किया है।

(Arrest) सधवानी सारबहरा की ओर से एक वैगनार कार नाकाबंदी पॉइंट पर आई। कार को रुकवानें पर चालक ने चार पहिया वाहन को नहीं रोका। (Arrest) और तेजी से ओवर ब्रिज की ओर भागी। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। जिसमें एक महिला और एक पुरूष थे।

वहां पर गाड़ी के भीतर ऊपरी तौर पर तलाशी में कोई मादक पदार्थ नही मिला। परंतु मुखबिर की सूचना विश्वस्त थी जो पीछे वाली सीट के नीचे खुलवाकर देखा गया। जहाँ पर गांजा पैकेटों में भरा हुआ था।

National: मंत्री धनंजय मुंडे ने स्वीकारी विवाहेत्तर संबंधों की बात, भाजपा ने की इस्तीफे की मांग, जानिए क्या कहा

इसी प्रकार चारों गेट व पीछे का दरवाजा को खोल कर देखा गया उसमें भी पैकेटों में गांजा भरा मिला। गौरेला पुलिस ने  40 पैकेटों में 25 किलोग्राम गांजा कीमत 1 लाख 75 हजार सहित 1 वैगनार कार ज़ब्त किया हैं।और दो पुरुष एक महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button