बलौदाबाजार

Bought Paddy: धान खरीदी केन्द्र के प्रभारियों ने मिल मालिकों पर आखिर क्यों लगाया आरोप, पढ़िए

अमृत साहू@बलौदाबाजार/भाटापार। (Bought Paddy) भाटापारा के समीप ग्राम लेवई धान खरीदी केन्द्र मे पॉच गॉव के 1239 किसान आपने फसल धान बेचने के लिए पंजीयन कराए है। तो वही ग्राम सिंगारपुर के धान खरीदी केन्द्र मे भी पॉच गॉव के 1068 किसानो ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराए हैं।

(Bought Paddy) शासन के नियम के तहत किसानो से एक एकड जमीन मे 15 क्विंटल धान खरीदी करने के आदेश है। इसके तहत ग्राम लेवई धान खरीदी केन्द्र मे एक लाख 25 हजार बारदाने का लक्ष्य दिया गया है (Bought Paddy) जिसेमे ग्राम लेवई मे पाॅच मिलरो को टेग किया गया है

आपको बता दें कि 1 लाख 25 हजार के लक्ष्य वाले लेवई खरीदी केन्द्र मे कुल 25 हजार ही बारदाने पहुंचे हैं। जिसमे खरीदी केन्द्र प्रबंधक के द्वारा जुट के 13 हजार 5 सौ बारदाने इस खरीदी केन्द्र को दिय गया है। तो वही पाॅच मिलरो मे केवल तीन मिलर्स ही बारदाने भेजे हैं। खरीदी को चालु हुए दस दिन बीत जाने के बाद भी दो मिलर्स अभी तक बारदाने नही भेजे हैं।

धान को रखने में हो रही परेशानी

आप को बता दे की जो तीन मिलर्स के द्वारा बारदाने खरीदी केन्द्र लेवई को भेजे हैं। वह बारदाने अमानक स्तर के हैं। जिसके कारण किसानो को उचित बारदानें नही मिल पा रहे हैं। किसानो को उचित बारदाने नही मिलने से किसानो से खरीदे हुए धान को रखने मे परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

खरीदी केन्द्र प्रभारियो का कहना है कि अधिकारियो के आदेश है कि किसी भी  स्थिति मे खरीदी नही रोकनी है  और मिलर्स अमानक स्तर के बारदाने भेज रहे है तो ऐसे मे कैसे होगी किसानो की धान की खरीदी ?

इधर सिंगारपुर खरीदी केन्द्र मे पॉच गॉव के 1068 किसानो पंजीयन कराया है तथा इस खरीदी केन्द्र को एक लाख बारदाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमे 40 हजार एक सौ बारदाने इस खरीदी केन्द्र को प्राप्त हो चुके हैं। वही इस खरीदी केन्द्र की प्रभारी छबी वैष्णव ने बताया कि टेग मिलर्स के द्वारा भेजे बारदाने अमानक स्तर के है अधिकारियों से शिकायत करने पर अधिकारी जॉच के अश्वासन दिए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button