ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

कच्चे घर की चिंता खत्म, पक्के मकान से पार्वती के परिवार को मिला सुकून

रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटमीकला निवासी पार्वती और उनके परिवार के लिए पक्का घर सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत है। लंबे समय तक परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बारिश के मौसम में दीवारों और घर के दूसरे हिस्सों को नुकसान पहुंचने का डर बना रहता था। घरेलू सामान को सुरक्षित रखना भी चुनौती थी।

पार्वती बताती हैं कि बारिश के दिनों में कच्चे मकान की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती थी। पानी से दीवारों को नुकसान पहुंचने के साथ घर के सामान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती थी। बंदरों के कारण भी कई बार घरेलू सामान खराब हो जाता था। परिवार लंबे समय से एक मजबूत और पक्के घर की उम्मीद लगाए हुए था।

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा

पार्वती के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ। निर्माण पूरा होने के बाद परिवार को कच्चे मकान से जुड़ी परेशानियों से राहत मिली। अब बारिश के दौरान छत और दीवारों की चिंता नहीं रहती और परिवार अपने सामान को भी सुरक्षित रख पा रहा है।

घर के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

पक्का मकान मिलने के बाद परिवार के जीवन में बदलाव आया है। अब सभी सदस्य मौसम की मार से सुरक्षित हैं। पार्वती का कहना है कि पहले हर बारिश में घर को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब परिवार को सुरक्षित जगह मिल गई है। इससे घर में सुकून के साथ भविष्य को लेकर भरोसा भी बढ़ा है।

पार्वती ने पक्का घर मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह घर उनके परिवार के लिए बड़ी खुशी और राहत लेकर आया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से मिला यह आवास परिवार के लिए सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक जीवन की मजबूत नींव बन गया है।

Related Articles

Back to top button