Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

गहरे खाई में गिरी बस, भीषण हादसे में 17 लोगों की मौत; 22 यात्री घायल

गुरुवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि बचावकर्मी दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं तथा मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटना में करीब 22 यात्री घायल हो गए।

हादसे में 22 यात्री घायल

राज्य सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि बचावकर्मी दुर्घटनाग्रस्त बस से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं तथा मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एजेंसी ने फेसबुक के अपने पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि घटना में करीब 22 यात्री घायल हो गए।

तिजुआना जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना राज्य की राजधानी टेपिक के पास हुई। स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि बस मेक्सिको सिटी से रवाना हुई थी और सीमावर्ती शहर तिजुआना जा रही थी।

दुर्घटना में 17 की मौत

नागरिक सुरक्षा सचिव जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज ने कहा कि बचाव अभियान काफी कठिन रहा, क्योंकि बस करीब 50 मीटर गहरे खाई में गिरी थी। उन्होंने कहा कि 14 वयस्कों और तीन बच्चों की मौत हो गई।

बस में कितने यात्री थे सवार?

रोड्रिग्ज ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बस दुर्घटना कैसे हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो तिजुआना की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना में अभी 22 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

Related Articles

Back to top button