बिलासपुर

Bilaspur में 17 साल के लड़के की गला घोंटकर हत्या, फिर शव को दफना दिया, फिर 50 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती, 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में 17 साल के लड़के की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लड़के के पिता के परिचित हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय रेहान 10 वीं कक्षा का छात्र है। उनके पिता आशिफ मोहम्मद का ऑटो डील का काम है। वह रविवार की शाम 6 बजे के करीब घर से निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस बीच किडनैपर्स का उनके पास फोन आया। जिन्होंने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही पुलिस रेहान की तलाश में जुटी थी।

साइबर सेल की ली मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए साइबर सेल की मदद की। जांच में पचा चला कि जिस मोबाइल से अपहरकर्ताओं ने फोन किया था, वह नंबर बंद आ रहा है और उसका अंतिम लोकेशन रतनपुर रोड में था। लिहाजा, पुलिस की एक टीम रतनपुर की ओर रवाना की गई, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तकनीकी साक्ष्य से पुलिस आशिफ के ही मोहल्ले डीडूपारा पहुंची और उनके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक डॉन को पकड़ा।

ICSE ISC Term 1 Results: परिणाम घोषित, इस लिंक पर जाकर करें चेक

संदेह के आधार पर पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि अपने दो दोस्त शीबू खान और रवि के साथ मिलकर रेहान को अगवा किया था। ऐसे में लड़की से मिलाने का झांसा देकर वह रेहान को अपने साथ ले गए थे। रेहान सबको पहचान गया था, ऐसे में उसे जिंदा नहीं छोड़ सकते थे। गला दबाकर रेहान की हत्या कर दी और फिर शव रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव में दफना दिया। फिर उसके मोबाइल से उसके पापा आशिफ को कॉल कर 50 लाख रुपए फिरौती की मांग करने लगे। वारदात के बाद तीनों आरोपी अपने घर में आकर छिप गए थे। ताकि, पुलिस को उनकी करतूतों की भनक तक न लगे।

Related Articles

Back to top button