लैंडिंग से पहले आखिर क्यों गोल गोल घूमने लगा हेलीकॉप्टर….

देहरादून। केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ बड़ा हादसा होने से टल गया। हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि हेलिपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग ही हुई है। चॉपर में 6 लोग सवार थे। जिनमें से एक छत्तीसगढ़ और 5 श्रद्धालु तमिलनाडू के थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आपात लैंडिंग की डीजीसीए जांच करेगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह सात बजे क्रिटन एविएशन कंपनी के हेली ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खराबी के कारण हेलिकाॅप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

Exit mobile version