देश - विदेश
Corona: बीते 24 घंटे में 1 लाख से कम आए केस, 2219 संक्रमित मरीजों की मौत, 12.31 लाख एक्टिव केस

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 92596 नए मरीज सामने आए है, वहीं 1 लाख 62 हजार 664 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 2219 संक्रमितों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 90 लाख 89 हजार 069 हो गई है। जिसमें से 12 लाख 31 हजार 415 एक्टिव मामला है।
वहीं 2 करोड़ 75 लाख 04 हजार 126 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3 लाख 53 हजार 528 मरीजों की मौत हो गई है।