छत्तीसगढ़मुंगेली

भाजपा की परिवर्तन यात्रा कोटा लोरमी होते हुए मुंगेली पहुंची …जानिए बीजेपी नेताओं ने क्या कहा 

गुड्डू यादव@मुंगेली। जशपुर जिले से निकाली गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा मुंगेली पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत कर भाजपा नेताओं ने हुंकार भरते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की.

बता दे  कि  भाजपा की परिवर्तन यात्रा कोटा लोरमी होते हुए मुंगेली पहुंची। जहां बस स्टैंड के पास मंडी परिसर में सभा आयोजित किया गया।  जिसमें भाजपा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार एक भी काम नहीं किया है। छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ बेवकूफ बना रही है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर  किसान हो युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने का काम कर रही है। पूरा छत्तीसगढ़ आज नशे की चपेट में हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है। पूरी तरह से कांग्रेस गुंडा राज कर रही है। कांग्रेस सरकार केवल झूठ बोल रही है चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

जिसके बाद रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के जितने वादे है सब झूठे है। मोदी सरकार निष्पक्ष सरकार है सबके साथ समान व्यवहार करती है. सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस संकल्प को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है भाजपा की सारी योजनाओं का लाभ हर प्रदेश को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button