StateNews

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलेगा, आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में फिर से मौसम बदलने वाला है। हाल की बारिश ने मौसम को ठंडा और सुहावना बना दिया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा में येलो अलर्ट और गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

हरियाणा में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन बारिश और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button