Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में बनेगा विशाल इंडोर स्टेडियम, डिजिटल लाइब्रेरी…जानिए सीएम की घोषणाएं 

रायपुर। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोश से सराबोर देखकर अच्छा लगता है, सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की है। …

संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम की तरह होगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए प्रदान करने घोषणा की गई है।

राजधानी रायपुर की नालंदा परिसर की तरह अंबिकापुर में डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा।

मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कॉलेज खोला जाएगा। अभी तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की सुविधा है।

सुरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाएंगे।

जिला मुख्यालय सूरजपुर में युसु खेल अकादमी खोले जाने की घोषणा।

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कॉलेज की घोषणा।

Related Articles

Back to top button