छत्तीसगढ़
Lockdown: इस जिले में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किन-किन चीजों को मिली छूट

अंबिकापुर। (Lockdown) बढ़ते संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए राज्य सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश कलेक्टरों को अधिकृत किया है। वहीं अंबिकापुर में भी 31 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। कलेक्टर ने यह आदेश जारी कर दिया है। 31 मई तक जिले की सभी सीमाएं सील रहेगी। (Lockdown)मेडिकल दुकानें, क्लिनिक और पशु चिकित्सालयों को एक निर्धारित समय में खोलने की अनुमति होगी।