देश - विदेश

Corona: बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले में आई कमी, 2795 मरीजों ने तो़ड़ा दम…पढ़िए

नई दिल्ली।  देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 1 लाख 27 हजार नए मरीज सामने आए है, वहीं 2 लाख 55 हजार से अधिक  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 2795  संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 044  हो गई है। जिसमें से 18 लाख 95 हजार 520  एक्टिव मामला है। 

वहीं 2 करोड़ 59 लाख 47 हजार 629 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3 लाख 31 हजार 895  मरीजों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button