धमतरी

Unique Fish: इस मछली की मुंहमांगी कीमत देने को तैयार, जानिए ऐसा क्या है खास

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Unique Fish) जिले में पाई जाने वाली कुछ मछलियां अपने बेमिसाल जायके के कारण मशहूर और मक़बूल हैं। सिर्फ कीचड़ में रहने वाली ये मछलियां साल भर में कुछ ही दिनों तक मिलती है। इनकी कीमत भी सामान्य मछली से कई गुना ज्यादा होती है

(Unique Fish) आपने सुना होगा कि की मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है, लेकिन हम आपको आज ऐसी मछली के बारे में बताएंगे, जो कीचड़ या दलदल में ही रहती है, साफ पानी मे नही पाई जाती, फिर भी ये साफ पानी वाली मछलियों पर भारी है, (Unique Fish) जी हाँ धमतरी के आसपास मिलने वाली इन मछलियों के नाम , भुंडा, तलबिया, टेंगना, खोकसी, कोतरी, सिंघी, पढेना, और बाम्बी हैं, सामान्य मछली बाजार में 100 रुपये किलो बिकती है तो ये मछलिया 400 रुपये किलो तक बिकती है, दरअसल इनका स्वाद ही इतना लजीज होता है कि लोग मुहमांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं।

आपको ये भी जानना चाहिए कि ये हमेशा नही मिलती, बारिश कर बाद जब तालाब या दलदल सूखने लगते है तभी इन्हें पकड़ा जा सकता है, इन्हें पकड़ने के लिए जाल नही बिछाया जा सकता क्योकि कीचड़ में जाल काम नही करता, लिहाजा इन्हें हाथों से एक एक कर पकड़ा जाता है, दलदल में छुपी इन मछलियों को ढूंढ निकालना हर किसी के बस की बात नही होती, कोई कोई ही इस हुनर का जानकार बन पाता है, लोग दिन दिन भर कीचड़ में घुस कर कड़ी मेहनत के बाद कुछ मछलियां हाथ लगती है, और जहाँ भी इन्हें पकड़ा जा रहा होता है, वहाँ ग्राहक पहले से तैयार खड़े रहते हैं, यही सब कारण है कि इन मछलियों के दाम भी ऊँचे हो जाते है, धमतरी की ये मछलियां कई बार दूसरे राज्यों तक मंगवाए जाते हैं

सरकार अगर मछली पालन की योजनाओं में कीचड़ वाली मछलियों को भी शामिल कर ले तो इससे रोजगार और कमाई दोनों बढ़ाई जा सकती है

Related Articles

Back to top button