छत्तीसगढ़

CM ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई, जानिए मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए क्या कहा…

रायपुर। (CM) राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए.

मुख्यमंत्री(CM)  भूपेश बघेल ने सभी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश को भारत माता कहते हैं, और छत्तीसगढ़ महतारी बोलते हैं। सीएम ने कौशल्या माता की जय, शबरी माता की जय…. छतीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता, तीजनबाई, फूलन बाई, ममता चंद्राकर सहित कई महिलाओं की छतीसगढ़ में विशेष भूमिका है.  

मुख्यमंन्त्री (CM) सुपोषण अभियान में 1 हज़ार बच्चे और 20 हज़ार महिलाओं को फायदा मिला. स्वसहायता समूह से 20 लाख महिलाओं को जोड़ा. गौठान योजना से उनकी आय में वृद्धि हुई.

लघुवनोपज से आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं को भी फायदा मिल रहा है. परिवार में समानता का अधिकार ज़रूरी है. बस्तर में महिलाओं के कपड़े की फैक्ट्री के ब्रांडेड कपड़े देश विदेशों में भेजा जाएगा.

Related Articles

Back to top button