मुंगेली

Mungeli: विधायक के नेतृत्व में बीजेपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

गुड्‌डू यादव@मुंगेली। (Mungeli) विधायक पुन्नूलाल मोहले , जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,पूर्व विधायक तोखन साहू,गिरीश शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

(Mungeli) विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने बताया कि कोरोना काल मे भारत मे बने कोविशील्ड व कोवेक्सीन दोनों ही टीके हमारे लिए आशा की एकमात्र किरण है।(Mungeli)  टीकाकरण के संबंध में राजनीति दुःखद है। एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय के लिए अलग अलग बूथ अव्यवहारिक से इसके बदले सभी केंद्रों में सभी श्रेणी के लोगों का वैक्सीनेशन होना चाहिए।

भारतीय टीकाकरण के खिलाफ राजनीतिक दुष्प्रचार किया गया। जिसके कारण ग्रामीण टीकाकरण से घबरा रहे हैं। अतः जनजागरण अभियान चलाया जाए। टीके वैक्सीन की कमी होना राज्य सरकार द्वारा आर्डर नहीं देने के कारण से हैं। 2.50 लाख डोज वैक्सीन बर्बाद हो गया। केरल मॉडल का उपयोग किया जाए। पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए इन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाए। मुंगेली जिले के मुंगेली, लोरमी,पथरिया, जरहागांव, अमोरा,सेतगंगा देवरहट आदि स्थानों में कोविड केंद्र बनाया जाए। जिले में 200 आक्सीजन सिलेंडर तथा सभी ब्लॉक में रेमडेसीवीर इंजेक्शन कम से कम 100-100 उपलब्ध कराया जाए।

जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्रों में 5-5 आक्सीजन सिलेंडर व चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का जिले के सभी वेक्सीनेशन केंद्रों में अधिक से अधिक वेक्सीनेशन कराया जाए।

कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी नवीन भगत को सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले,पूर्व विधायक तोखन साहू,जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला, सुनील पाठक,दीनानाथ केशरवानी, कोटूमल दादवानी, उमाशंकर साहू,प्रदीप पाण्डेय उपस्थित र

Related Articles

Back to top button