मंकीपॉक्स का दिल्ली में तीसरा मामला, एक और नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि

नई दिल्ली: अफ्रीकी मूल के एक 35 वर्षीय व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टी हुई है. संक्रमित व्यक्ति का हाल ही में विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं है, देश में मंकीपॉक्स का यह आठवां मामला है और दिल्ली में तीसरा मामला है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सोमवार को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,उसकी हालत स्थिर है।

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार रात छुट्टी दे दी गई। मंकीपॉक्स की स्थिति की निगरानी कर रहे अस्पताल अधिकारियों के करीबी एक सूत्र ने भी पुष्टि की दिल्ली में यह तीसरा मामला है। मंकीपॉक्स के दो मरीज एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।””हम अलर्ट पर हैं और स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।”

Exit mobile version