गरियाबंद
PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में निकलेगी पदयात्रा, तैयारी में जुटे पदाधिकारी

गरियाबंद। (PCC) केंद्र के विवादस्पद तीन कृषि काननू के खिलाफ 19 को कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कुम्हडाई खुर्द से निकलेगी पदयात्रा तैयारी में जुटे पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम कृषि कानून के खिलाफ पदयात्रा निकालने 19 फरवरी को देवभोग पहुचेंगे।
(PCC) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ चल रहे ब्लॉक स्तरीय पदयात्रा 19 फरवरी को कुम्हडाई खुर्द से निकलेगी। जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम करेंगे।
(PCC) दोपहर 1 बजे यात्रा कुम्हाडाई खुर्द से निकलकर रोहनागुड़ा, मूँगिया,झराबहाल होते देवभोग गांधी चौक पहुंचेगी। मांझी ने बिन्द्रानवागढ़ विस् के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी व किसानों को शामिल होने की अपील की है।